Search

 
 
 

रांची: जगन्नाथपुर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू, संजय सेठ ने किया था शिलान्यास

रांची के हेहल स्थित बगीचा टोली के जगन्नाथपुर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो गया है. सांसद श्री संजय सेठ की अनुशंसा पर यह कार्य सीएसआर (CSR) मद से कराया जा रहा है.
 

Ranchi : रांची के हेहल स्थित बगीचा टोली के जगन्नाथपुर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो गया है. रक्षाराज्य मंत्री संजय सेठ की अनुशंसा पर यह कार्य सीएसआर (CSR) मद से कराया जा रहा है. लगभग 1.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य का शिलान्यास श्री सेठ ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में किया.

Uploaded Image

सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने के लिए तालाब का पानी फिलहाल खाली किया जा रहा है. हर वर्ष गर्मी के मौसम में यह तालाब स्वतः सूख जाता था, लेकिन इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण तालाब पूरी तरह भरा हुआ है. ऐसे में अब इसकी सफाई एवं मरम्मत के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा.

 

इस योजना के तहत तालाब की चारदीवारी, घाट, पैदल पथ, बैठने की व्यवस्था, सौर लाइट एवं जल निकासी प्रणाली जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. तालाब के सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को छठ महापर्व सहित अन्य धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में काफी सुविधा मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही