Search

 
 
 

रांची बना झारखंड सीनियर योग चैंपियन, हजारीबाग उपविजेता

झारखंड योग संघ की ओर से रातू रोड, श्री अरविंदो सोसायटी (हेसल ब्रांच) में हुई 25वीं झारखंड राज्य सीनियर योग प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में रांची की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली, जबकि हजारीबाग की टीम उपविजेता रही.
 

Ranchi : झारखंड योग संघ की ओर से रातू रोड, श्री अरविंदो सोसायटी (हेसल ब्रांच) में हुई 25वीं झारखंड राज्य सीनियर योग प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में रांची की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली, जबकि हजारीबाग की टीम उपविजेता रही.


इस बार प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों से 18 साल से ऊपर उम्र के करीब 130 महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. विजेता खिलाड़ियों को अब मौका मिलेगा कि वे 9 से 12 अक्टूबर तक मैसूर में होने वाली 50वीं नेशनल सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करें. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप जलाकर किया और पुरस्कार वितरण भी कई विशिष्ट मेहमानों ने मिलकर किया.

 

 प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम इस तरह रहे

  • महिला वर्ग 18-21 : 1st सौम्या (हजारीबाग)
  • पुरुष वर्ग 18-21 : 1st मोहित कुमार (रांची)
  • महिला वर्ग 21-25 : 1st आकांक्षा सिंह (रांची)
  • पुरुष वर्ग 21-25 : 1st आशीष रंजन (रांची)
  • महिला वर्ग 25-30 : 1st देवलीना विश्वास (रॉयल योग)
  • पुरुष वर्ग 25-30 : 1st विक्रम कुमार (देवघर)
  • महिला वर्ग 30-35 : 1st सृष्टि जैन (हजारीबाग)
  • पुरुष वर्ग 30-40 : 1st शत्रुंजय कुमार (हजारीबाग)
  • महिला वर्ग 35-45 : 1st चित्रा साह (प. सिंहभूम)
  • पुरुष वर्ग 35-45 : 1st सुनील कुमार (रांची)
  • महिला वर्ग 45+ : 1st अनामिका (रांची)
  • पुरुष वर्ग 45+ : 1st सुनील कुमार प्रजापति

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही