Search

 
 
 

Ranchi :  बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

Ranchi :  पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को होटल कैलाशा इन के पास से कोकर मेडिकल रोड निवासी रंजीत कुमार की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी. इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 517/26 दर्ज किया गया था.  एसएसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया.
 
दो चोर गिरफ्तार

Ranchi :  राजधानी रांची की सदर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया है. जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध कर संप्रेक्षण गृह, सुंदरगड़ा भेजा गया है. पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी गई एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को होटल कैलाशा इन के पास से कोकर मेडिकल रोड निवासी रंजीत कुमार की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी. इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 517/26 दर्ज किया गया था.  एसएसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया.

 

टीम ने तकनीकी और अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए बरियातू निवासी भोलू कुमार सिंह उर्फ भोलू खलनायक (21 वर्षीय) और कुमार हर्ष (22 वर्षीय) को गिरफ्तार किया. वहीं, एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की. साथ ही पूर्व में सदर थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक स्कूटी भी बरामद की गई. फिगला पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही