Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची :  बीजेपी सह हिंदू नेता भैरव सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi :   बीजेपी सह हिंदू नेता भैरव सिंह को रांची पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया गया है. चुटिया थाना में पूर्व में दर्ज एक मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है. जानकारी के अनुसार, भैरव सिंह शनिवार को लड़की से जुड़े एक मामले को लेकर पंडरा ओपी का घेराव करने पहुंचे थे.

 

तभी चुटिया थाना की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद भैरव सिंह को मेडिकल जांच के लिए सदर हॉप्सिटल ले जाया गया है. इसके बाद उसे जेल भेज दिया जायेगा.

 

विस चुनाव के समय किया गया था जिलाबदर

गौरतलब है कि भैरव सिंह का नाम पहले भी विवादों में रहा है. रांची जिला प्रशासन ने नवंबर 2024 में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें 20 दिनों के लिए रांची से जिलाबदर (शहर से निष्कासित) कर दिया था. रांची पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर रांची डीसी ने यह कार्रवाई की थी.

 

रांची पुलिस की रिपोर्ट में भैरव सिंह को बताया गया असामाजिक तत्व

उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया था कि रांची एसएसपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली रांची ने प्रतिवेदन दिया है कि भैरव सिंह एक पेशेवर असामाजिक तत्व है. उनकी मुख्य गतिविधि लोगों को गुमराह कर क्षेत्र में अशांति फैलाना और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना है.

 

2021 में सीएम के काफिले को की थी रोकने की कोशिश

रिपोर्ट में इसे समाज के लिए खतरनाक बताया गया था. साथ ही कहा गया था कि इन गतिविधियों से समाज में अस्थिरता पैदा होती है और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. आदेश में यह भी उल्लेख किया गया था कि भैरव सिंह ने वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने का भी प्रयास किया था. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही