Search

 
 
 

Ranchi : मोमेंटम झारखंड की सच्चाई छिपाने के लिए भाजपा हर निवेश में राजनीति कर रही- कांग्रेस

Ranchi : झारखंड में निवेश को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को वर्तमान सरकार पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल के मोमेंटम झारखंड के दौरान किए गए निवेश के दावों का हिसाब देना चाहिए.
 
राजनीति की खबरें

Ranchi : झारखंड में निवेश को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को वर्तमान सरकार पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल के मोमेंटम झारखंड के दौरान किए गए निवेश के दावों का हिसाब देना चाहिए.


राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में लाखों करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया था, लेकिन उसका बड़ा हिस्सा जमीन पर नहीं उतर सका. उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही भाजपा निवेश और उद्योग के मुद्दे पर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है.


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में निवेश और उद्योग का माहौल बना है. इसी वजह से भाजपा हर निवेश और विकास परियोजना पर सवाल खड़े कर रही है.


राकेश सिन्हा ने कहा कि किसी भी निवेश परियोजना की अपनी प्रक्रिया होती है. पहले एमओयू होता है, फिर परियोजना की मंजूरी, जमीन आवंटन, जरूरी अनुमति और उसके बाद उत्पादन शुरू होता है. ऐसे में निवेश की प्रगति की जानकारी देना सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, इसे री-पैकेजिंग कहना गलत है.


उन्होंने भाजपा के न्यूक्लियर पावर परियोजना पर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और यदि इस परियोजना के लिए केंद्र की मंजूरी जरूरी है, तो भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह झारखंड के विकास में सहयोग करेगी या राजनीति करेगी.


राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को झारखंड में विकास नहीं, बल्कि अपना राजनीतिक भविष्य दिखाई दे रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में न उद्योग बढ़े, न रोजगार के अवसर मिले और बड़ी संख्या में युवाओं को दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाना पड़ा.


उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में राज्य के विकास की पक्षधर है तो उसे केंद्र सरकार से झारखंड की औद्योगिक परियोजनाओं को जल्द मंजूरी दिलाने की पहल करनी चाहिए. केवल बयानबाजी से राज्य में निवेश और रोजगार नहीं बढ़ेगा.


कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकार निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है और आगे भी इसी दिशा में प्रयास जारी रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही