Search

 
 
 

रांची : SSP कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपा नेता बिना ज्ञापन सौंपे लौटे, सिर्फ नारेबाजी की

राजधानी रांची में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और मेडिकल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में भाजपा कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. लेकिन सभी लोग पुलिस के आला अधिकारी से मिले बिना लौट गए.
 

Ranchi : राजधानी रांची में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और मेडिकल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में भाजपा कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. लेकिन सभी लोग पुलिस के आला अधिकारी से मिले बिना लौट गए. 

 

ये सभी लोग पुलिस को ज्ञापन भी नहीं सौंप सके और खाली हाथ लौट आए. कई लोग पार्टी का झंडा लेकर गए थे और सभी लोगों ने सिर्फ नारेबाजी की. लोग आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे.

 

आज दोपहर करीब 12.30 बजे के आसपास सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समाहरणालय भवन पहुंचे. पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद भवन के मेन गेट में ताला बंद कर दिया गया. जिसके बाद सभी लोग नीचे रुके और अपनी मांगों को लेकर डटे रहे.

 

भाजपा नेता और हटिया विधायक नवीन जायसवाल सरकार पर हमालवर हुए. विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार सुस्त हो गई है. वहीं, पुलिस प्रशासन सही ढंग से काम नहीं कर रही है और सिर्फ गिरफ्तारी करने से नहीं होगा. थोड़ी देर बाद विधायक नवीन जायसवाल निकले जिसके बाद सभी लोग वहां से निकलने लगे.

 

दुष्कर्म मामले में सभी आरोपी की हुई गिरफ्तारी, चार्जशीट होगी दाखिल

पुलिस ने बताया कि मेडिकल छात्रा और तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने मेडिकल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी को खड़गपुर से गिरफ्तार किया.

 

वहीं, तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी और आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने में मदद करेगी. फांसी की सजा देना कोर्ट का काम है, पुलिस का नहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही