Ranchi News : राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई.
इसे भी पढ़ें...
इसमें भगवान बिरसा मुंडा की विरासत, जनजातीय समाज के सम्मान और उसकी समृद्ध संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई. कार्यशाला में आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया.
कार्यशाला में जनजातीय समाज के स्वाभिमान और सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता से सामने लाने पर जोर दिया गया. पार्टी नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने की बात कही.
बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा शामिल हुए. रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, विधायक नवीन जायसवाल और एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनी टोप्पो सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

