Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : रातू में कुएं से मिला दो बुजुर्गों का शव, रविवार से थे लापता

रांची के रातू इलाके में एक कुएं से दो बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है. यह मामला रातू इलाके के बसाईर टोली का है. बताया जाता है कि दोनों बुजुर्ग एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे.  मृतक की पहचान बंधन भगत और पुनई उरांव के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  रांची के रातू इलाके में एक कुएं से दो बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है. यह मामला रातू इलाके के बसाईर टोली का है. बताया जाता है कि दोनों बुजुर्ग एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे.  मृतक की पहचान बंधन भगत और पुनई उरांव के रूप में हुई है. ये दोनों बेड़ो इलाके के रहने वाले थे. मृतक रविवार की शाम से लापता थे.

 

ग्रामीणों ने कुएं में तैरता हुआ शव देखा. जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए. ग्रामीणों ने किसी तरह शवों को कुएं से बाहर निकाला और मृतकों की पहचान कर ली. शव मिलने की खबर फैलते ही जरिया बेड़ों के लोग तिगरा पहुंचे और शवों को अपने साथ ले गए. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. 


दोनों शवों को रातू थाना लाया गया और यूडी केस का मामला दर्ज किया गया है. दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा.

 

मामले में ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बुजुर्ग हो सकता है कि रात के अंधेरे में कुएं में गिर गए होंगे. कुंआ गांव के बीचों-बीच स्थित है और इसकी गहराई करीब 30 फीट बताई जा रही है. कुआं के आसपास कोई रेलिंग या सुरक्षा उपाय नहीं होने से हादसे की आशंका जताई जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही