Search

 
 
 

Ranchi : पिस्का मोड़ पेट्रोल पंप के पास व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का शव मिला है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं सकी है. पुलिस शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता करने में जुटी हुई है.
 
घटना की जानकारी लेती पुलिस

Ranchi : जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का शव मिला है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं सकी है. पुलिस शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता करने में जुटी हुई है. 

 

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने शुक्रवार की सुबह सड़क पर व्यक्ति को पड़ा देखा. जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. 

 

सूचना पाकर सुखदेव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति की जांच की. जांच में व्यक्ति मृत पाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही