Search

 
 
 

Ranchi : डोरंडा में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मची अफरा-तफरी

जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला. हिनू के सब-रजिस्ट्री ऑफिस (निबंधन कार्यालय) के पास स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य गेट पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फल गई. मृतक की पहचान लोअर हिनू निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है.
 

Radha Raman

Ranchi :  जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला. हिनू के सब-रजिस्ट्री ऑफिस (निबंधन कार्यालय) के पास स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य गेट पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फल गई. मृतक की पहचान लोअर हिनू निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है. 

 

शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और इसकी सूचना डोरंडा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डोरंडा थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और  पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. 

 

युवक के मौत के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. उसने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस परिवार वालों, आसपास के लोगों और दुकानदारों से भी पूछताछ कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही