Ranchi : कांके थाना क्षेत्र के मनातू गांव स्थित तालाब से मंगलवार की सुबह शव बरामद किया गया है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है.
ग्रामीणों की सूचना पर कांके पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को तालाब से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. शव बाहर निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. मृतक की पहचान झखरा टाड़ निवासी के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर उसके शव में तालाब में फेंका गया है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

