Search

 
 
 

PLFI के नाम पर रांची के कारोबारी मोहसिन खान से रंगदारी की मांग

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर रांची के बरियातू के एक व्यवसायी मोहसिन खान से रंगदारी मांगी गई है. जानकारी के अनुसार, मोहसिन खान को एक अज्ञात नंबर 9308951151 और टेलीग्राम के माध्यम से धमकी भरे कॉल आए. कॉल करने वाले ने खुद को पीएलएफआई का सदस्य बताया और उससे बड़ी रकम की मांग की.
 

Ranchi :  प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर रांची के बरियातू के एक व्यवसायी मोहसिन खान से रंगदारी मांगी गई है. जानकारी के अनुसार, मोहसिन खान को एक अज्ञात नंबर 9308951151 और टेलीग्राम के माध्यम से धमकी भरे कॉल आए. कॉल करने वाले ने खुद को पीएलएफआई का सदस्य बताया और उससे बड़ी रकम की मांग की. 

 

धमकी देने वाले ने रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. यह पहली बार नहीं था, जब उसे इस तरह के कॉल आए थे. पिछले कुछ समय से उन्हें इस तरह के कॉल आ रहे हैं. लेकिन इस बार पीएलएफआई के नाम पर उनसे रंगदारी मांगी गई.  

 

इस घटना के बाद मोहसिन खान ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही