Ranchi: रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में कथित वित्तीय अनियमितताओं, नियुक्तियों में गड़बड़ी और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. बुधवार को सीबीआई की टीम एक बार फिर चेरी मनातू स्थित विश्वविद्यालय परिसर पहुंची और विभिन्न विभागों की अहम फाइलों की गहन जांच की.
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने खरीदारी से जुड़े दस्तावेज, निर्माण कार्यों के टेंडर रिकॉर्ड और नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित कागजातों को खंगाला. मंगलवार को हुई छानबीन के दौरान 100 से अधिक फाइलें जब्त की गई थीं, जिनकी अब विस्तार से पड़ताल की जा रही है.
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज एजेंसी के हाथ लगे हैं, जिनसे मामले में नई कड़ियां जुड़ सकती हैं. सीबीआई की टीम विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों से भी लगातार पूछताछ कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment