Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सीसीएल ठेका कर्मियों का धरना, इन बिंदुओं पर बनी सहमति

Ranchi: सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस, जवाहर नगर कॉलोनी एवं गांधी नगर कॉलोनी में सफाई का काम करने वाली कंपनी मेसर्स ध्रुव ज्योति इंटरप्राइजेज के द्वारा कार्यरत ठेका कर्मियों ने सीसीएल में धरना दिया. वहीं कर्मिक व असैनिक के महाप्रबंधक, कार्मिक के मुख्य प्रबंधक व अन्य की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक के बाद इन ठेका कर्मियों की मांगों पर सहमति बनते ही धरना समाप्त किया गया. इसे पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-woman-accused-of-assault-and-threatening-application-submitted-to-sp/">गढ़वा

: महिला ने मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप, एसपी को सौंपा आवेदन 

इन बिंदुओं पर बनी सहमति

- 27 मई से कंपनी के द्वारा कार्यरत ठेका कर्मियों का रोस्टर ड्यूटी हटाकर पूरे माह काम दिया जाएगा. - कंपनी के द्वारा सरकार द्वारा तय की गई न्यूनतम मजदूरी 616 रुपये प्रतिदिन के अनुसार संबंधित कामगारों के बैंक खाते में किया जाएगा. - भुगतान किए गए वेतन से जरूरी विधिवत कटौती सभी कामगारों के वेतन से किया जाएगा. इस कटौती का स्टेटमेंट प्रत्येक माह संबंधित ठेकेदार कामगारों को देंगे. - सालाना बोनस का विधिवत भुगतान किया जाएगा. - पारिश्रमिक का भुगतान प्रत्येक माह 10 तारीख तक किया जाएगा. - बायोमेट्रिक मशीन के अलावा हाजिरी खाता मेन गेट पर रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें-  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-upper-municipal-commissioner-furious-over-complaint-of-filling-water-by-forcibly-installing-motor-from-tanker/">आदित्यपुर

: टैंकर से जबरन मोटर लगाकर पानी भरने की शिकायत पर भड़के अपर नगर आयुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही