Search

 
 
 

Ranchi : आरक्षण मांग पर केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति ने अरगोड़ा चौक किया जाम

Ranchi:  अरगोड़ा चौक जाम होने की वजह से सचिवालय जाने वाले कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोग कटहल मोड़ होते हुए या डोरंडा होते हुए जा रहे हैं. इस कारण इन दोनों सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई है.
 
अरगोड़ा चौक जाम

 Ranchi:  सरकारी नौकरी में आरक्षण, राजनीति में हिस्सेदारी, पेसा कानून के तहत अधिकार और जनगणना में अलग कॉलम की मांग को लेकर पिछड़ी जाति संघर्ष समिति ने पांच जिलों में आहूत बंद के दौरान राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक को जाम कर दिया है.

 

सड़क जाम की वजह से सचिवालय जाने वाले कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोग कटहल मोड़ होते हुए या डोरंडा होते हुए जा रहे हैं. इस कारण इन दोनों सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई है.

 

Uploaded Image

अरगोड़ा चौक पर जाम की स्थिति

इसे भी पढ़ें

 

अरगोड़ा चौक पर बंद समर्थकों द्वारा सड़क जाम किये जाने की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी व जवान पहुंच गये हैं. पुलिस किसी तरह चौक को जाम से मुक्त कराने में जुट गई है. ताकि अवागमन सामान्य हो सके.

 

पुलिस बंद समर्थकों को गाड़ी में बैठाकर हटाया. जिसके बाद जाम की स्थिति सामान्य हो सकी. बता दें कि अरगोड़ा चौक मुख्य मार्ग है. सुबह के समय सारे अधिकारी सचिवालय इसी चौक से होकर जाते हैं.

 

Uploaded Image

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गाड़ी में बैठाया

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही