Search

Ranchi : CM हेमंत से मिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल, राज्यस्तरीय सम्मेलन का दिया निमंत्रण

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश के मौजूदा परिदृश्य पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा हुई.
 
इसे भी पढ़ें..

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि फेडरेशन की ओर से जल्द ही एक राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यभर के उद्योगपति, व्यापारी और उद्यमी शामिल होंगे. प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उद्योग एवं व्यापार से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया.

इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया एवं राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, उदयशंकर, रमेश कुमार चिनी, विनय अग्रवाल, पलामू चैंबर के अध्यक्ष आनंद शंकर, कार्यकारिणी सदस्य फिराजुद्दीन और गुमला चैंबर के सदस्य अमर प्रदीप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही