Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बाजार टांड़ किराया विवाद पर चैंबर की बैठक, निगम की कार्रवाई पर जताई चिंता

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आज चैंबर भवन में बाजार टांड़ की दुकानों के किराया विवाद को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आज चैंबर भवन में बाजार टांड़ की दुकानों के किराया विवाद को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. 

 

बैठक में चैंबर पदाधिकारियों ने वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रांची नगर निगम द्वारा बिना सुनवाई का अवसर दिए एकतरफा दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे व्यापारियों के बीच भय और भ्रम का माहौल बन गया है. 

 

चैंबर ने बताया कि इसी माह नगर विकास विभाग के सचिव के साथ हुई बैठक में यह आश्वासन दिया गया था कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक दुकानदारों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

 

साथ ही, एक संयुक्त समिति के गठन की बात भी कही गई थी, जिसमें रांची नगर निगम, चैंबर और किरायेदार संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे. चैंबर के अनुसार, नगर विकास मंत्री ने भी स्पष्ट किया था कि व्यापारियों को डराने का कार्य नहीं किया जाएगा.

 

इसके बावजूद नगर निगम द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से सख्त कार्रवाई के संकेत दिए जाने पर चैंबर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे जानबूझकर भय का माहौल बनाया जा रहा है. बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि कई दुकानदारों के पास न्यायालय के आदेश और वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं, फिर भी बिना सुनवाई के कार्रवाई की जा रही है, जो विधिसम्मत प्रक्रिया के खिलाफ है.

 

चैंबर ने इस संबंध में मेयर, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक संयुक्त समिति बनाकर इस विवाद का न्यायोचित समाधान नहीं किया जाता, तब तक बाजार टांड़ के दुकानदारों के खिलाफ सभी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए.

 

बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार, तथा कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही