Search

 
 
 

रांची: महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया. 


मुलाकात के दौरान महासमिति के सदस्यों ने महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बार भी पारंपरिक भव्य शिव बारात, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सपरिवार महोत्सव में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया.

 

पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते: CM

मुख्यमंत्री ने महासमिति के सदस्यों से आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े पहलुओं पर जानकारी ली. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और इन आयोजनों का विशेष महत्व है. उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

बता दें, महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर रांची में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु जुटते हैं. शिव बारात आयोजन महासमिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम राजधानी का प्रमुख धार्मिक आयोजन माना जाता है. प्रतिनिधिमंडल में महासमिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही