Search

 
 
 

रांची : JSSPS में बच्चों को खेल-खेल में परीक्षा तनाव से निपटने की सीख

जेएसएसपीएस, खेलगांव, रांची में बच्चों के लिए परीक्षा के तनाव को कम करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 

Ranchi : जेएसएसपीएस, खेलगांव, रांची में बच्चों के लिए परीक्षा के तनाव को कम करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का नाम “तनाव प्रबंधन एवं परीक्षा तैयारी: खेल-खेल में संवाद” था.

 

यह कार्यक्रम अर्पिता महिला मंडल की पहल पर हुआ. इसमें बच्चों को आसान और मजेदार तरीके से यह बताया गया कि परीक्षा के डर और तनाव से कैसे निपटा जाए.

 

में अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह और सीसीएल के अधिकारियों ने बच्चों को समझाया कि परीक्षा जरूरी है, लेकिन जीवन की आखिरी परीक्षा नहीं है.

 

उन्होंने बच्चों को समय पर पढ़ाई करने, रोजाना अभ्यास करने, सही दिनचर्या अपनाने और हमेशा सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी. खेलों के उदाहरण देकर बताया गया कि तनाव को कैसे आत्मविश्वास में बदला जा सकता है.

 

इस मौके पर अर्पिता महिला मंडल की उपाध्यक्ष रीता मिश्रा,  रीता तिवारी और अन्य सदस्य भी मौजूद थीं. जेएसएसपीएस के सीईओ नवीन कुमार झा और एलएमसी के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेल और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने डर, सवाल और अनुभव खुलकर बताए. अच्छे माहौल के कारण बच्चे बिना झिझक अपनी बात रख सके. सभी बच्चों ने कार्यक्रम को बहुत उपयोगी बताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही