Search

 
 
 

69वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता में झारखंड के वेदांत भारद्वाज ने जीता कांस्य पदक

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी वेदांत भारद्वाज ने अंडर–19 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है.
 

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी वेदांत भारद्वाज ने अंडर–19 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है.


यह प्रतियोगिता 6 से 11 जनवरी 2026 तक चलेगी. जिसे पंजाब के लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के ओपन थियेटर में आयोजित की गई. प्रतियोगिता के फरी सोटी इंडिविजुअल इवेंट में वेदांत भारद्वाज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए, नॉकआउट राउंड में उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 63–59 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तेलंगाना के खिलाड़ी को 57–42 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.


सेमीफाइनल में वेदांत का मुकाबला जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी से हुआ, जिसमें उन्हें 82–65 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इसके पश्चात कांस्य पदक (तीसरे स्थान) के लिए हुए मुकाबले में वेदांत भारद्वाज ने मेजबान पंजाब को 42–35 से पराजित कर झारखंड के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित किया.


इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम के कोच पप्पू कुमार सिंह एवं टीम एच.ओ.डी. एम.मोदस्सर की भूमिका सराहनीय रही, जिनके कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वेदांत भारद्वाज की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासनिक पदाधिकारी सच्चिदानंद और खेल कोषांग के सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही