Search

 
 
 

Ranchi : वार्ड 1 की जर्जर सड़क, घुटनों तक जलजमाव के बीच स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Ranchi : नगर निगम के वार्ड-1 में सड़क का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है. यह कांके रोड से जयपुर जाने वाले मुख्य सड़क है जो काफी जर्जर हो चुकी है. जगह- जगह पर गढ्ढे बन गए है. कही पर सड़क पर बिछाई गिट्टी ऊपर आ गई है, तो कही एक दो फीट गढ्ढे बन गए है. इस कारण बारिश का पानी जम गया है. इसकी वजह से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है.
 

Ranchi : नगर निगम के वार्ड-1 में सड़क का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है. यह कांके रोड से जयपुर जाने वाले मुख्य सड़क है जो काफी जर्जर हो चुकी है. जगह- जगह पर गढ्ढे बन गए है. कही पर सड़क पर बिछाई गिट्टी ऊपर आ गई है, तो कही एक दो फीट गढ्ढे बन गए है. इस कारण बारिश का पानी जम गया है. इसकी वजह से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है. 

 

खासकर रात में ओर भी मुश्किल हो जाता है. क्योंकि तीन पहिए वाहनों के पलटने का डर हमेशा लगा रहता है. लोगों ने बताया कि मरीज को एंबुलेंस से ले जाने के दौरान काफी परेशानी होती है. मरीज को हिचकोला होना पड़ता है. तीन-चार जगहों पर बारिश का पानी सड़क पर घुटनों तक भर गया है, जिससे स्कूली बच्चों, कॉलेज जाने वाले व खाम पर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

स्थानीय लोगो कों नारकीय जिदंगी जीने का एहसास दिलाता है. शहर बनने के बाद भी सड़क के हालात बद से बदतर हो गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों को सड़क बनाने के लिए आवेदन दिए जा चुके है.

 

सड़क से जल निकासी करने की मांग की गई है. लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. तेज बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है. स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ता है. 


विधायक बोले- टेंडर नहीं हो पा रहा

मामले में कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि सड़क निर्माण का टेंडर अब तक नहीं हो सका है. उन्होंने बताया कि पिछले साल से इस सड़क को बनवाने का प्रयास किया जा रहा है. इस संबंध में मुख्य अभियंता श्रवण कुमार से भी बातचीत हुई है, लेकिन अब तक टेंडर और निर्माण की वर्तमान स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. विधायक ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से बात कर स्थिति की जानकारी ली जाएगी.


वार्ड पार्षद ने नहीं उठाया फोन, मेयर से भी नहीं हो सकी बात

इस मामले पर वार्ड-1 के पार्षद नकुल तिर्की का पक्ष जानने के लिए उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. वहीं, मेयर रोशनी खलखो से संपर्क करने पर की भी कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही