Search

 
 
 

Ranchi: आजाद बस्ती प्रतिबंधित मांस कांड में CID जांच शुरू

Ranchi: आजाद बस्ती प्रतिबंधित मांस कांड में CID जांच शुरू हो गयी है. इस जांच का आधार प्रतिबंधित कांड के व्यापार के मामले में पुलिस मुख्यालय को की गयी शिकायत है. पुलिस मुख्यालय ने प्रतिबंधित कांड के सिलसिले में मिली शिकायतों की जांच की जिम्मेवारी CID को दिया है.
 

Ranchi: आजाद बस्ती प्रतिबंधित मांस कांड में CID जांच शुरू हो गयी है. इस जांच का आधार प्रतिबंधित कांड के व्यापार के मामले में पुलिस मुख्यालय को की गयी शिकायत है. पुलिस मुख्यालय ने प्रतिबंधित कांड के सिलसिले में मिली शिकायतों की जांच की जिम्मेवारी CID को दिया है. मुख्यालय के आदेश के आलोक में CID के जांच अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओं को नोटिस भेज कर मामले में उनका बयान दर्ज किया जा रहा है.


पुलिस मुख्यालय को की गयी शिकायत में भी शादाब कुरैशी उर्फ खालिद रजा और तौफ़ीक कुरैशी पर प्रतिबंधित मांस का व्यापार करने का आरोप लगाया गया था. इस बीच लोवर बाजार पुलिस ने भी 29 अक्तूबर को छापा मारकर प्रतिबंधित मांस के व्यापार का पर्दाफाश किया. 


छापेमारी के दौरान विभिन्न प्रकार की गाड़ियों पर लदे करीब 38 क्विंटल प्रतिबंधित मांस जब्त किया गया था. छापेमारी के दौरान भाग रहे लोगों में चार को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया. जबकि दो भागने में कामयाब हो गये. जांच के दौरान एक व्यक्ति को धनबाद से गिरफ़्तार कर लिया गया. इस मामले में पांच लोग फिलहाल जेल में हैं. 


जबकि शादाब कुरैशी और तौफ़ीक कुरैशी फरार बताये जाते हैं. निचली अदालत से इन दोनों अभियुक्तों की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज हो चुकी है. जबकि जेल में बंद पांच अभियुक्तों की नियमित जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही