Search

रांची: CIL अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

  • 28 फरवरी को होगा मैच का समापन

Ranchi : कोल इंडिया लिमिटेड की अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन MECON स्टेडियम में हुआ. यह आयोजन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. जिसमें सीआईएल की सभी अनुषंगी कंपनियों की टीमें एवं एससीसीएल (Singareni Collieries Company Limited) की टीम भी भाग ले रही हैं. 

 

यह प्रतियोगिता 20 से 28 फरवरी तक चलेगी. समारोह में सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन), हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार शामिल हुए.

 

सीसीएल ने सीआईएल के खिलाफ दर्ज की शानदार जीत 

टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सीसीएल और सीआईएल मुख्यालय (CIL HQ) के बीच रोमांचक मैच खेला गया. सीआईएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए, जिसमें नीरज कुमार ने 21 रन और सौरव कुमार ने 16 रन का योगदान दिया.

 

सीसीएल की ओर से प्रताप रंजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि श्याम गोप और श्रीचंद ने 2-2 विकेट लिए.

 

जवाब में सीसीएल की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की. मात्र 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. सीसीएल की ओर से ओपनर कविश कुमार ने 39 रन और हिमांशु ने 23 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.

 

सीआईएल की ओर से मंतोष कुमार ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए. मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी प्रदान किया गया.

 

28 फरवरी को होगा फाइनल मैच

यह टूर्नामेंट कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न सहायक कंपनियों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है. 28 फरवरी को मैच का समापन किया जाएगा. यह आयोजन सीसीएल की खेल संस्कृति, कर्मचारी सहभागिता और सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//