Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची शहर नागरिक मंच ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

रांची शहर नागरिक मंच ने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त अल्का तिवारी को एक ज्ञापन दिया. मंच ने मांग की कि रांची नगर निगम सहित झारखंड के सभी नगर निकायों का चुनाव जल्द कराया जाए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची शहर नागरिक मंच ने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त अल्का तिवारी को एक ज्ञापन दिया. मंच ने मांग की कि रांची नगर निगम सहित झारखंड के सभी नगर निकायों का चुनाव जल्द कराया जाए.

 

मंच के सदस्यों ने कहा कि कई सालों से नगर निकायों का चुनाव नहीं हुआ है. इसके कारण लोगों को अपना प्रतिनिधि नहीं मिल पा रहा है. सड़क, नाली, सफाई जैसे कामों में दिक्कत हो रही है और केंद्र सरकार से मिलने वाला अनुदान भी रुक गया है.

 

मंच ने यह भी कहा कि रांची नगर निगम के मेयर पद को अनारक्षित किया जाए. उनका कहना है कि मेयर पद रांची शहर के लिए है, इसलिए इसका आरक्षण राज्य स्तर पर नहीं होना चाहिए. हर वर्ग के लोगों को चुनाव लड़ने का समान मौका मिलना चाहिए.

 

साथ ही मंच ने निगम के वार्डों में रोटेशन नीति लागू करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि कई वार्ड लंबे समय से एक ही वर्ग के लिए आरक्षित हैं. इससे दूसरे वर्गों को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिल रहा है. रोटेशन नीति से हर वर्ग को बराबरी का अवसर मिलेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही