Search

 
 
 

रांची निकाय चुनाव : 4000 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती, स्ट्रांग रूम से रखी जाएगी पैनी नजर

झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव में चार हजार पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी, जिसमें एक हजार ऑफिसर और तीन हजार जवान शामिल हैं.
 

 

 

Ranchi :  झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव में चार हजार पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी, जिसमें एक हजार ऑफिसर और तीन हजार जवान शामिल हैं.

 

अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जवान की तैनाती की जाएगी, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो. अति संवेदनशील बूथ पर जिलाबल के जवान की तैनाती रहेगी. वहीं हर बूथ पर चार जवानों की तैनाती की जाएगी. 

 
स्ट्रांग रुम से होगी निगरानी

रांची पुलिस स्ट्रांग रूम से नगर निकाय चुनाव की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी. इस रूम में कई अधिकारी मौजूद रहेंगे और दिशा निर्देश जारी करेंगे.

 

रांची सिटी एसपी ने बताया कि स्ट्रांग रूम का देर रात निरीक्षण किया गया और सभी चीजों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां आज से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी.

 

कई जगहों पर चुनाव कर्मी रविवार को रवाना होंगे. 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है. 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी. 


ट्रांसपोर्ट नगर में होगी वोटों की गिनती

नगर निकाय चुनाव को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र बनाया गया है. स्ट्रांग रूम जाने के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं. इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम पंडरा में बनाया जाता था.

 

लेकिन इस बार ट्रांसपोर्ट नगर, जो रिंग रोड में है, स्थानांतरित कर दिया गया है. मतगणना स्थल पर केवल वैध पासधारियों को प्रवेश मिलेगा और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल द्वारा की जाएगी.

 

आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव के चुनावी प्रचार अंतिम आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. इसके बाद न तो सभा होगी और न ही कोई जुलूस का आयोजन किया जाएगा. हालांकि प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही