Ranchi : रांची सिविल कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मेल पर मिली धमकी के बाद रांची पुलिस की टीम कोर्ट परिसर की तलाशी ले रही है. हालांकि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं किया गया है.
आपको बता दें कि इससे पहले 6 और 28 फरवरी को भी रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके अलावा समाहरणालय भवन और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. हालांकि जांच के दौरान पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ था.
https://lagatar.in/bomb-squad-inspected-ranchi-civil-court-security-for-the-second-day

