Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल के जरिए भेजे गए संदेश में इस बार आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही गई है.
 

Ranchi : रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल के जरिए भेजे गए संदेश में इस बार आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही गई है. धमकी मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और संबंधित मेल की जांच शुरू कर दी गई.

 

पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया. डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया. एहतियातन मुख्य प्रवेश द्वार को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया, जबकि अन्य गेटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए. गौरतलब है कि इससे पहले 6 फरवरी को भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही