Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है. नए टाइम टेबल के अनुसार, 13 अप्रैल सोमवार से कोर्ट सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा. वहीं सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक यानी आधे घंटे के लिए लंच ब्रेक रहेगा.
न्याययुक्त ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. रांची सिविल कोर्ट 6 अप्रैल से मॉर्निंग हो गया है. मॉर्निंग कोर्ट के तहत सुबह 7 बजे से 12 बजे तक न्यायिक कार्य चल रहा है. वहीं सुबह 9 से 9:30 बजे तक भोजनावकाश रहता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment