Search

 
 
 

Ranchi : BIT चौक के पास पार्किंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट, FIR दर्ज

रांची के मेसरा स्थित बीआईटी चौक के पास बुधवार शाम वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने बीआईटी थाना में  एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
 
FIR

Ranchi :  रांची के मेसरा स्थित बीआईटी चौक के पास बुधवार शाम वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने बीआईटी थाना में  एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

 

रांची से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

वास्तु विहार निवासी प्रियांशु सिंह ने केदल निवासी राम किशोर प्रसाद और उनके सहयोगियों पर लोहे की रॉड से हमला करने, सोने की चेन छीनने और बाइक क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. वहीं राम किशोर ने प्रियांशु सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

 

राम किशोर प्रसाद के अनुसार, मारपीट के दौरान उनके होंठ पर गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें छह टांके लगाए गए. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

 

बीआईटी थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही