Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : छठ घाटों की सफाई में तेजी, एम्फीबियस मशीन से हो रहा काम

छठ पर्व को देखते हुए रांची नगर निगम ने सभी प्रमुख घाटों की सफाई का काम तेज कर दिया है. इसके लिए खास एमफीबियस एक्सकेवेटर मशीन (जो पानी और जमीन दोनों पर काम करती है) का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस मशीन से तालाबों की गाद, जलकुंभी और कचरा हटाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित घाट मिल सकें.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : छठ पर्व को देखते हुए रांची नगर निगम ने सभी प्रमुख घाटों की सफाई का काम तेज कर दिया है. इसके लिए खास एम्फीबियस एक्सकेवेटर मशीन (जो पानी और जमीन दोनों पर काम करती है) का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस मशीन से तालाबों की गाद, जलकुंभी और कचरा हटाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित घाट मिल सकें.

Uploaded Image

नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर अभियंता और सफाई कर्मियों की टीम लगातार घाटों की निगरानी कर रही है. फिलहाल कांके डैम के सभी घाटों पर सफाई का काम जारी है.

 

नगर निगम का लक्ष्य है कि छठ पर्व से पहले सभी घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाया जाए ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के स्नान और अर्घ्य अर्पण कर सकें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही