Search

 
 
 

सिमडेगाः 2.25 करोड़ के गांजा के साथ गिरफ्तार ट्रक चालक जेल भेजा गया

NCB व सिमडेगा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सवा दो करोड़ रुपए के गांजा के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया था. ट्रक चालक नसीम हरियाणा के नुहु जिले का रहने वाला है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया.
 

Simdega : सिमडेगा पुलिस व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) रांची जोनल यूनिट ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब सवा दो करोड़ रुपए के गांजा के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया था. ट्रक चालक नसीम हरियाणा के नुहु जिले का रहने वाला है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. NCB व सिमडेगा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि गांजा तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों व स्रोतों का खुलासा हो सके. 


ज्ञात हो कि NCB व सिमडेगा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप ट्रक पर लोड कर कोलेबिरा के रास्ते लाई जा रही है. इसके बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर कोलेबिरा के छगरीबांधा के आगे साहू पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई. पुलिस ने उक्त ट्रक को रोककर तलाशी ली. ट्रक पर बने अलग केबिन में छुपाकर 84 पैकेट में कुल 441 किलो गांजा रखा गया था. पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही