Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : आदिवासी परिवारों की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीसी ने दिए जांच व कार्रवाई के आदेश

Ranchi : चान्हो प्रखंड के बेयासी गांव के आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी जमीन वापस दिलाने की मांग की. इस दौरान आदिवासी परिवारों ने उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराया.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : चान्हो प्रखंड के बेयासी गांव के आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी जमीन वापस दिलाने की मांग की. इस दौरान आदिवासी परिवारों ने उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराया. 

उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया और चान्हो अंचल अधिकारी को जांच के निर्देश दिए. इस दौरान डीसी ने कहा कि अंचल अधिकारी स्थानीय थाना (चान्हो थाना) के सहयोग से पूरे मामले की जांच करें. यदि जांच में जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि होती है तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाए और पीड़ित आदिवासी परिवारों के अधिकारों की संरक्षण की जाए.

Uploaded Image

पीड़ित परिवार ने डीसी से की मुलाकात

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय हमारी जिले की रीढ़ हैं. उनकी जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत को जिला प्रशासन शून्य सहनशीलता के साथ देखता है. कोई भी अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही