Search

 
 
 

रांची : पुंदाग रोड में संभल कर चले, हाफ KM तक गड्ढे ही गड्ढे

राजधानी रांची के पुंदाग रोड की हालत इन दिनों बेहद खराब है. पुराना अरगोड़ा चौक से रिंग रोड को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है. खासकर काली मंदिर से लेकर आईएसएम चौक के आगे तक का लगभग आधा किलोमीटर तक सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गये हैं. रिंग रोड से जुड़े होने के कारण इस मार्ग पर नियमित भारी वाहनों की आवाजाही होती है. मगर सड़क की जर्जर स्थिति अब न सिर्फ वाहनों के लिए खतरा बन चुकी है, बल्कि स्थानीय निवासियों और राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाल रही है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के पुंदाग रोड की हालत इन दिनों बेहद खराब है. पुराना अरगोड़ा चौक से रिंग रोड को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है. खासकर काली मंदिर से लेकर आईएसएम चौक के आगे तक का लगभग आधा किलोमीटर तक सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गये हैं. रिंग रोड से जुड़े होने के कारण इस मार्ग पर नियमित भारी वाहनों की आवाजाही होती है. मगर सड़क की जर्जर स्थिति अब न सिर्फ वाहनों के लिए खतरा बन चुकी है, बल्कि स्थानीय निवासियों और राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाल रही है.

Uploaded Image

 

नाली और बारिश का पानी बना गड्ढों की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बहते नाली के पानी और बारिश की वजह से सड़क की यह हालत हुई है. नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण इसका पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे धीरे-धीरे सड़क की सतह कमजोर हो गई और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए. 

Uploaded Image

 

खराब मरम्मत कार्य के कारण ढहाई का एक हिस्सा टूटा

नाली का पानी सड़क पर ना बहे, इसको लेकर पिछले साल आईएसएम चौक के आगे सड़क काटकर नाली को दूसरी तरफ के एक बड़े नाले से जोड़ा गया था. इसके बाद काटे गये सड़क के हिस्से को ढलाई कर बंद किया जा रहा था, तभी ढलाई का एक हिस्सा टूट गया था. टूटे हुए हिस्से की मरम्मत उसी वक्त कर दी गयी. लेकिन काम की क्वालिटी ठीक नहीं होने की वजह से फिर से ढलाई का हिस्सा टूटने लगा है. अब स्थिति ये है कि ढलाई के अंदर की छड़ें तक बाहर दिखने लगी हैं. 

Uploaded Image

 

सरकार की अस्थायी मरम्मत से नहीं मिल रहा समाधान

मंदिर से आइएसएम तक सड़क पर बने बड़े गड्ढों को सरकार की ओर से रद्दी बिल्डिंग मटेरियल डालकर भर दिया जाता है, लेकिन नाली का बहता पानी हर बार उन प्रयासों को बेकार कर देता है. नतीजतन पुराने गड्ढे और गहरे हो जाते हैं और नए गड्ढे भी बन जाते हैं.

Uploaded Image

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही