Search

 
 
 

Ranchi : कांग्रेस युवाओं के नाम पर कर रही राजनीति- आदित्य साहू

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लोकभवन के सामने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन को नौटंकी बताया और कहा कि पार्टी युवाओं के नाम पर राजनीति कर रही है.
 
राजनीति की खबरें

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लोकभवन के सामने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन को नौटंकी बताया और कहा कि पार्टी युवाओं के नाम पर राजनीति कर रही है.


आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल यह समझ चुके हैं कि वे लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में नहीं आ सकते. इसलिए वे इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं.


उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है. ऐसे में कांग्रेस को पहले अपने शासन में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि इन मामलों में कांग्रेस ने अब तक क्या कार्रवाई की है.


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लाखों सरकारी पद खाली हैं और बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है. इसके बावजूद कांग्रेस इन विषयों पर गंभीरता से बात नहीं करती. उन्होंने यह भी कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान 19 युवकों की मौत के समय भी कांग्रेस ने युवाओं के हित में आवाज नहीं उठाई.


आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस युवाओं को गुमराह कर रही है और उन्हें राजनीतिक मकसद के लिए इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरे दलों पर आरोप लगाने से पहले अपने कामकाज और भूमिका पर नजर डालनी चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को कांग्रेस से किसी तरह का प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही