Search

 
 
 

Ranchi : अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने शहीदों को किया याद, देश की एकता व संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

Ranchi : अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों को याद किया और उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी.
 

Ranchi : अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों को याद किया और उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी.


कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान को याद किया.


केशव महतो कमलेश ने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है. इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजी शासन के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया गया था. इस आंदोलन ने देशवासियों में आजादी की लड़ाई को लेकर नया जोश और संकल्प पैदा किया.


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग के कारण ही आज देश आजाद है. हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए काम करना चाहिए.


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है. उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी को लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए.


कार्यक्रम में सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दुबे, रमा खलको, बिनय सिन्हा दीपू, डॉ राजेश गुप्ता, रवींद्र सिंह, राजन वर्मा, विजय शंकर नायक, आभा सिन्हा, धर्म राज राम, उज्ज्वल तिवारी, राजेश सिन्हा सनी, अजय शर्मा, नरेंद्र लाल गोपी, फिरोज रिजवी मुन्ना, अजय सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, मृदुल राज, नवीन सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही