Search

 
 
 

Ranchi News : लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जलजमाव, लोगों का पैदल चलना मुश्किल

Ranchi : पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव हो गया. रेलवे स्टेशन रोड, बड़ा तालाब, करमटोली और मिशन चौक रोड पर घुटने तक पानी जमा हो गया. जलजमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई जगह लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा.
 
लगातार हो बारिश से कई जगह जलजमाव

Ranchi News : पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव हो गया. रेलवे स्टेशन रोड, बड़ा तालाब, करमटोली और मिशन चौक रोड पर घुटने तक पानी जमा हो गया. जलजमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई जगह लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


करमटोली रोड पर पैदल चलना मुश्किल

करमटोली रोड पर भी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया. जलजमाव इतना अधिक था कि लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया. राहगीरों को सड़क पार करने के लिए दूसरे वाहनों से लिफ्ट तक लेनी पड़ी. पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित रहा.


कर्बला चौक की गली में दूषित पानी जमा

कर्बला चौक के सामने वाली गली में भी बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया. कई घंटे तक जमा रहने के कारण पानी दूषित हो गया. इसके बावजूद मोहल्ले के बच्चे इसी गंदे पानी में खेलते नजर आए. स्थानीय लोगों ने जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की है.

 

स्टेशन रोड पर आधा किमी तक पानी

रांची रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के सामने तेज बारिश के कारण करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर घुटने तक पानी जमा हो गया. इससे यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में काफी परेशानी हुई. जलजमाव के कारण फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ. कई ठेलों के पहिए पानी में डूब गए, जिससे दुकानदारों को सामान बचाने में परेशानी हुई. 

 

लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा निचले सतह पर रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही