Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: अतिक्रमण व गंदगी के खिलाफ निगम की सख्ती, हर वार्ड में चलेगा विशेष अभियान

नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने पर सख्ती बरती जा रही है. मंगलवार को उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता बैठक हुई. इसमें इनफोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें नगर निगम क्षेत्रो में अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए है.
Advertisement
Advertisement
  • गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

Ranchi : नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने पर सख्ती बरती जा रही है. मंगलवार को उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता बैठक हुई. इसमें इनफोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें नगर निगम क्षेत्रो में अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए है.

 

बैठक में सभी वार्डों के मुख्य एवं संपर्क मार्गों पर वृहद स्तर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने को कहा गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी निगरानी भी सुनिश्चित करें. इसके लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया.

 

निगम की जमीन और संपत्तियों पर लगातार निगरानी रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज करने को कहा गया. व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया गया कि पार्किंग स्थल का उपयोग केवल पार्किंग के लिए ही करें, वहां किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि न हो.

 

सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने और सीसीटीवी के जरिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए. वाटर बॉडीज के आसपास अतिक्रमण हटाने और अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने के लिए नगर निवेशक शाखा के साथ संयुक्त जांच करने को कहा गया.

 

बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. साथ ही सभी दुकानों में दो डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है. नियमों का पालन नहीं करने पर दंड लगाया जाएगा. उप नगर आयुक्त ने कहा कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही