Search

 
 
 

रांची : जलजमाव से निपटने के लिए निगम ने चलाया सफाई अभियान

बारिश के कारण शहर में कई जगह जलजमाव की स्थिति हो गयी है. इससे निपटने के लिए नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है. आज वार्ड 20 (सेवा सदन रोड) में सहायक प्रशासक के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया.
 

Ranchi :  बारिश के कारण शहर में कई जगह जलजमाव की स्थिति हो गयी है. इससे निपटने के लिए नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है. आज वार्ड 20 (सेवा सदन रोड) में सहायक प्रशासक के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. नगर निगम की स्वच्छता टीम ने मौके पर पहुंचकर जलजमाव वाले इलाकों का जायजा लिया और तुरंत सफाई शुरू करवाई. जेसीबी मशीन लगाकर बड़ी-बड़ी नालियों से गंदगी और गाद निकाली गई. सफाईकर्मियों ने स्लैब हटाकर सुपर सकर मशीन से जाम नालियों की सफाई की, जिससे पानी बहने लगी.

 

निगम ने की लोगों से अपील

नगर निगम ने लोगों से नालियों में कचरा, प्लास्टिक या बोतल ना फेंकने की अपील की है. अगर आपके मोहल्ले में कहीं जल-जमाव की स्थिति बनती है, तो तुरंत 1800 570 1235 नंबर पर कॉल करें या SMART RANCHI ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही