Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi Crime News : मौलाना आजाद कॉलोनी में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में बुधवार शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. पप्पू होटल के समीप अज्ञात अपराधी ने एक युवक पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया.

घायल की पहचान शमशेर के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही