Search

 
 
 

रांची: नामांकन के आखिरी दिन समाहरणालय में दिखा जनसैलाब, चुनावी मैदान में 19 मेयर उम्मीदवार

नगर निगम चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन समाहरणालय में प्रत्याशियों की काफी भीड़ दिखाई दी. सुबह से ही रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में चुनावी माहौल दिखा. समर्थकों के साथ उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे और पूरे दिन गहमागहमी बनी रही.
 

Ranchi: नगर निगम चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन समाहरणालय में प्रत्याशियों की काफी भीड़ दिखाई दी. सुबह से ही रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में चुनावी माहौल दिखा. समर्थकों के साथ उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे और पूरे दिन गहमागहमी बनी रही.

 

महापौर पद के लिए बुधवार को 9 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा. इसके साथ ही कुल 19 उम्मीदवार अब मेयर पद के लिए की रेस में उतर चुके हैं. आने वाले दिनों में यह मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है.

 

नगर निगम के 53 वार्डों के लिए भी नामांकन का सिलसिला पूरा हो गया. अंतिम दिन कुल 167 उम्मीदवारों ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन किया. खास बात यह रही कि इनमें 96 महिलाएं शामिल रहीं, जिससे साफ है कि इस बार चुनाव में महिला भागीदारी मजबूत है. कुछ वार्डों में उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा रही, जबकि कुछ वार्डों में नामांकन नहीं हो सका. अब सबकी नजर आगे की चुनावी प्रक्रिया पर टिकी है.

 

इधर बुण्डू नगर पंचायत में भी नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है. यहां अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार सामने आए हैं. वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 23 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिनमें 8 महिलाएं हैं. चुनाव अधिकारी ने बताया कि अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद ही यह तय होगा कि किस वार्ड और किस पद पर चुनावी मुकाबला किसके बीच होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही