Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ी भीड़, देश-विदेश के उत्पादों की जमकर हो रही खरीदारी

मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वीं इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में आज भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली. मेले में हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है, जो आगंतुकों को काफी आकर्षित कर रहे हैं. यहां थाईलैंड, अफगानिस्तान, टर्की, मिस्र, भूटान, ईरान समेत आठ देशों और 15 राज्यों के यूनिक उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वीं इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में आज भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली. मेले में हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है, जो आगंतुकों को काफी आकर्षित कर रहे हैं. यहां थाईलैंड, अफगानिस्तान, टर्की, मिस्र, भूटान, ईरान समेत आठ देशों और 15 राज्यों के यूनिक उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

 

मेले में पहुंचे लोग न केवल उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं, बल्कि जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं. फर्नीचर सेक्शन में सोफा सेट, डाइनिंग टेबल और बेड पर विशेष छूट दी जा रही है, जिससे लोग खरीदारी के साथ बुकिंग भी करा रहे हैं.

 

कश्मीर स्टॉल पर सिल्क, कढ़ाई और प्रिंटेड साड़ियों की खास मांग देखी गई. यहां साड़ियां 1200 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं, जिनमें कश्मीरी सिल्क को लोग विशेष रूप से पसंद कर रहे हैं. वहीं मुंबई के स्टॉल पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी लोगों को आकर्षित कर रही है, जहां चूड़ी, कंगन, हार, अंगूठी समेत अन्य एक्सेसरीज 20 से 1200 रुपये तक में मिल रही हैं.

 

मेले में अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, ईरान का केसर, दुबई के अत्तर-परफ्यूम और थाईलैंड के एक्सक्लूसिव आइटम्स के अलावा फर्नीचर, होम डेकोर, किचन अप्लायंसेस, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी उपलब्ध हैं.

 

बंगाल से आए चश्मा स्टॉल पर स्टाइलिश और फैंसी चश्मों की बिक्री हो रही है. यहां पुरुष और महिलाओं के चश्मे 450 रुपये तथा बच्चों के चश्मे 150 से 200 रुपये में उपलब्ध हैं. इसके अलावा वॉल आर्ट कम क्लॉक 4 हजार से 9 हजार रुपये तक की रेंज में मिल रहा है. जयपुरी सिंगल रजाई 850 रुपये और डबल रजाई 1500 रुपये में, जबकि सिंगल बेडशीट 650 रुपये और डबल बेडशीट 1000 रुपये में बिक रही है.

 

चटाई वाले गद्दे सिंगल 1500 और डबल 2500 रुपये में उपलब्ध हैं. बच्चों के लिए मैजिक बॉक्स टॉय 850 रुपये में मिल रहा है, जो खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

 

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि ट्रेड फेयर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और शाम होते ही टिकट काउंटर पर लंबी कतार लग जाती है. उन्होंने कहा कि लोग यहां मिल रहे आकर्षक ऑफर्स का भरपूर लाभ उठा रहे हैं.

 

चैंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि रांची के साथ-साथ अन्य जिलों से भी लोग मेले में आ रहे हैं. झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स का संयुक्त प्रयास सफल हो रहा है. देर रात तक लोग खरीदारी के साथ विभिन्न व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं, वहीं बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं.


ट्रेड फेयर का भ्रमण करने जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और डिप्टी मेयर नीरज कुमार भी पहुंचे. इस दौरान उनका स्वागत चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही