Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : साइबर अपराधियों ने महिला से ठगे 8 लाख रुपये

राजधानी रांची में इन दिनों साइबर अपराधी लगातार महिलाओं को अपना निशाना बना रहे है. ताजा मामला बरियातू थाना इलाके का है जहां पर साइबर अपराधियों ने सिलवंती बारला नामक महिला से 8 लाख की ठगी की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची में इन दिनों साइबर अपराधी लगातार महिलाओं को अपना निशाना बना रहे है. ताजा मामला बरियातू थाना इलाके का है जहां पर साइबर अपराधियों ने सिलवंती बारला नामक महिला से 8 लाख की ठगी की है.

 

बताया जाता है कि साइबर अपराधियों ने महिला को पहले वीडियो कॉल किया और जांच एजेंसी का एक अधिकारी बताया. और महिला से 8 लाख की ठगी कर ली. इस कॉल के बाद महिला काफी डर गई. इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है.

 

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस की जांच में यह पता चला है कि महिला को जिस नंबर से वीडियो कॉल आया था. वह स्विच ऑफ बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही