Search

 
 
 

रांची: दफादार-चौकीदार को जल्द मिलेगा बकाया वेतन, गृह विभाग ने आवंटित किया 71.20 करोड़

 
Ranchi : ग्रामीण इलाकों की हर गतिविधियों से पुलिस को अपडेट रखने वाले चौकीदार-दफादारों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है. जिससे उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है. बकाये वेतन की मांग को लेकर चौकीदारों ने विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद सरकार के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने दफादार-चौकीदारों के वेतन भुगतान के लिए 71.20 करोड़ रूपया आवंटित किया है. इसे भी पढ़ें - आंध्र">https://lagatar.in/andhra-pradesh-major-accident-in-oil-factory-7-employees-died-while-cleaning-tank/">आंध्र

प्रदेश : ऑइल फैक्टरी में टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दम घुटने से 7 कर्मचारियों की मौत

10,000 चौकीदारों व करीब 200 दफादार हैं

जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन महीनों से 24 जिलों के चौकीदारों को उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इसमें से हर एक चौकीदार एक थाना के तहत 10 गांवों की निगरानी करता है. प्रत्येक चौकीदार को 20,000 रुपये का वेतन मिलता है. साल 1870 में ग्राम चौकीदार अधिनियम लागू होने के बाद चौकीदार ब्रिटिश काल से भारत में पुलिस व्यवस्था का हिस्सा रहे हैं. ये लोग अपने वरिष्ठ दफादारों को रिपोर्ट करते हैं. झारखंड सरकार ने उनके लिए एक अलग कैडर समर्पित किया है. इसे भी पढ़ें - Twitter,">https://lagatar.in/twitter-facebook-and-instagram-service-down-again-users-all-over-the-world-upset/">Twitter,

Facebook और Instagram सर्विस फिर हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स परेशान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही