Search

 
 
 

Ranchi : डीसी ने SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, चुनाव पाठशाला पर हुई चर्चा

Ranchi : डीसी ने 22 जुलाई को होने वाली BLO एवं BLA-2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला के सफल आयोजन को लेकर बैठक की. इस बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक समाहर्त्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : डीसी ने 22 जुलाई को होने वाली BLO एवं BLA-2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला के सफल आयोजन को लेकर बैठक की. इस बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक समाहर्त्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. 

 

बैठक में 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली चुनाव पाठशाला के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि चुनाव पाठशाला का उद्देश्य ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) सूची को अंतिम रूप देना है. प्राप्त Enumeration Form का संग्रहण एवं सत्यापन सुनिश्चित करना है. 

 

एक परिवार के सभी पात्र मतदाताओं को एक ही मतदान केंद्र से जोड़ना है. विदेशी नागरिकों से संबंधित प्राप्त सूचनाओं पर आवश्यक कार्रवाई करना है, ताकि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और कोई पात्र मतदाता छूटने न पाए. उपायुक्त ने कहा कि 22 जुलाई को BLO एवं BLA-2 एवं चुनाव पाठशाला की तीसरी बैठक होगी. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होने और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की.


उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने BLA-2 के माध्यम से संबंधित BLO के साथ समन्वय स्थापित करे और 29 जुलाई से पूर्व Enumeration Form के शत-प्रतिशत संग्रहण और डिजिटाइजेशन में सक्रिय सहयोग करें. बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विगत विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाताओं के नाम खोजने में आने वाली कठिनाइयों का उल्लेख किया.

 

इस पर उपायुक्त ने सभागार में ही ऑनलाइन माध्यम से नाम खोजने की प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए संबंधित पोर्टल पर मतदाताओं का विवरण आसानी से खोजने की जानकारी दी तथा उपस्थित प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही