Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर डीसी की समीक्षा बैठक, तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश

Ranchi : मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा. इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है. बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि समारोह की सभी तैयारियां तय समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.
Advertisement
Advertisement
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुल 14 प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगी
  • पहली बार ओडिशा पुलिस की टुकड़ी भी इस समारोह में शामिल होगी

Ranchi : मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा. इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है. बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि समारोह की सभी तैयारियां तय समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

उपायुक्त ने भवन प्रमंडल को मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल, गैलरी, कुर्सियों की व्यवस्था, मैदान का समतलीकरण, बैरिकेडिंग और मंच निर्माण का काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं, नजारत शाखा को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार करने और अतिथियों के बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

बिजली विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति और साउंडप्रूफ जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पीने के पानी, वीआईपी टॉयलेट और परेड में शामिल होने वाले कैडेटों के लिए अस्थायी शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

इसके अलावा मोरहाबादी मैदान तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई, मेडिकल कैंप और अग्निशमन की पूरी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए. बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक आयोजित हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही