Search

 
 
 

रांची डीसी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

नगर पालिका (आम) निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को 22 फरवरी को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जाएगा.
 

Ranchi : नगर पालिका (आम) निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को 22 फरवरी को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जाएगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने डिस्पैच सेंटर का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 


मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में बनाए गए डिस्पैच सेंटर पर मतदान सामग्री, बैलेट पेपर, आवश्यक अभिलेख, सुरक्षा उपकरण, वाहन व्यवस्था और पोलिंग कर्मियों के बैठने-प्रतीक्षा की व्यवस्था पूरी कर ली गई है.

 

मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शुरू होगी जो शाम 5 बजे तक होगी. नगर निगम के 53 वार्डों में कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही