Search

 
 
 

रांची डीसी ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, जल्द समाधान का भरोसा

उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने आज अपने कार्यालय में आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं, जिन्हें उपायुक्त ने ध्यान से सुना.
 

Ranchi : उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने आज अपने कार्यालय में आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं, जिन्हें उपायुक्त ने ध्यान से सुना.

Uploaded Image

इस दौरान जमीन से जुड़े विवाद, जमीन के उपयोग की अनुमति और अन्य समस्याओं की शिकायतें सामने आईं. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का जल्द, सही और साफ-सुथरे तरीके से समाधान किया जाए.

 

उपायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी. उन्होंने बताया कि जनता दरबार के जरिए आम लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद होता है, जिससे समस्याओं का जल्दी हल निकलता है.

 

इस मौके पर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजकों ने भी उपायुक्त से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि यह महोत्सव हर साल मोरहाबादी मैदान में आयोजित होता है, जहां आदिवासी समाज की परंपरा, कला और संस्कृति को दिखाया जाता है.

 

आयोजकों ने इस साल 31 जनवरी से मोरहाबादी मैदान देने का अनुरोध किया. इस पर उपायुक्त ने उनके अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही