Search

 
 
 

वर्ष 2026 झारखंड की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित हो, इस लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ेगीः CM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद सुखदेव भगत, विधायक लुईस मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, पूर्व विधायक केदार हाजरा एवं अन्य ने मुलाकात की.
 
  • सीएम से सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात, दी नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद सुखदेव भगत, विधायक लुईस मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, पूर्व विधायक केदार हाजरा एवं अन्य ने मुलाकात की. 

Uploaded Image

मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन को सभी ने नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने भी सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की.

Uploaded Image

मुख्यमंत्री से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सभी ने नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने सभी का स्वागत एवं नववर्ष शुभकामनाओं के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष नया संकल्प, नई ऊर्जा तथा नए अवसरों को लेकर आता है. हम सभी लोग इस नव वर्ष में सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्ती भूमिका निभाने को लेकर दृढ़ संकल्पित रहेंगे.

Uploaded Image

सभी एकजुट होकर सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 झारखंड की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित हो, इस लक्ष्य के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन और जनता के सहयोग से झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार करने की दिशा में यह वर्ष एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा.

 

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से एकजुट होकर सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की तथा नववर्ष की शुभकामनाएं दी.

 

इन्होंने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों में अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग अमरेंद्र प्रताप सिंह, सीईओ जेएसएलपीएस अनन्य मित्तल, अपर सचिव उद्योग प्रीति रानी, अपर सचिव वित्त धनंजय सिंह, अपर सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सीता पुष्पा, निदेशक सामाजिक सुरक्षा विजय कुमार सिंह, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज. वहीं पुलिस अधिकारियों में डीजी होमगार्ड एमएस भाटिया, डीआईजी दुमका अमर लकड़ा, एसपी लोहरदगा सादिक अनवर रिजवी, एसपी सरायकेला-खरसावां मुकेश कुमार लुनायत, एसपी गोड्डा मुकेश कुमार, एसपी गुमला हारिश बिन जमां, एसपी खूंटी मनीष टोप्पो, एसपी ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी विजय आशीष कुजूर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही