Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गेतलसूद डैम में बन रहे कम्यूनिटी सेंटर की रांची डीसी ने की समीक्षा, कहा- गुणवत्ता से समझौता नहीं

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को गेतलसूद डैम परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से बन रहे कम्यूनिटी सेंटर की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयसीमा और पर्यटन सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को गेतलसूद डैम परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से बन रहे कम्यूनिटी सेंटर की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयसीमा और पर्यटन सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए.

 

डीसी ने संबंधित विभाग और कार्य एजेंसी को कहा कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि कम्यूनिटी सेंटर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके. उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए.

 

बैठक में गेतलसूद डैम में संचालित नौका विहार व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी नावों में लाइफ जैकेट, प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता और आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, आईटीडीए के परियोजना निदेशक, अपर समाहर्ता, सदर एसडीओ, जिला अभियंता, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही