Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : रातू के चटकपुर में बंद घर से मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जिले के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में एक युवक की लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद रातू थाना की पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी हुई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  जिले के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में एक युवक की लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद रातू थाना की पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि युवक का शव मिला है. शव देखकर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है. बताया कि उस घर के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्ट का तार गुजरा है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है.

 

आदिकांत महतो ने बताया कि युवक के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही